सोनम यादव का नया मगही लोकगीत ‘बिजली के तार पातर भतार’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज़, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी और मगही संगीतप्रेमियों के लिए भरपूर मनोरंजन हेतु मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स नया धमाकेदार मगही लोकगीत लोकगीत ‘बिजली के तार पातर भतार’ लेकर हाजिर हुई है। ये मगही गीत मगही सुपरस्टार सिंगर एक्ट्रेस सोनम यादव ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। ये नया मगही गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस गाने के रिलीज़ होते ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में सिंगर एक्ट्रेस सोनम यादव के साथ अभिनेता उड़ानबाज़ राजा अपनी शानदार केमिस्ट्री और बेहतरीन डांस मूव्ज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। गाने में पारंपरिक पहनावे के साथ-साथ आधुनिक कोरियोग्राफी का बेहतरीन तड़का लगाया गया है। इस गीत का फिल्मांकन बिग लेबल किया गया है।

गौरतलब है कि निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित मगही लोकगीत ‘बिजली के तार पातर भतार’ में मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव अपने चुलबुले और दिलकश अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। उनके साथ एक्टर उड़नबाज राजा की जोड़ी नजर आ रही है। इसके गीतकार आनंद प्रकाश हैं, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत से सजाया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, मिक्स-मास्टर अंकित अहीर, कोरियोग्राफर अशोक, एडिटर दीपक पंडित हैं और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

इस लोकगीत का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार का कहना है कि ‘यह गाना मगही भाषी क्षेत्रों के साथ-साथ सभी भोजपुरी संगीतप्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मगही बोली और लोकगीतों का अपना एक अलग आकर्षण और मिठास है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘लोकगीतों में जब तक आम जीवन के तंज और ठिठोली का भाव न हो, तब तक बात नहीं बनती। इस गाने के शब्द और धुन दोनों ही ऐसे तैयार किए गए हैं’ जो सुनते ही ज़ुबान पर चढ़ जाते हैं और लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।’

सोनम यादव ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट बहुत ही रिफ्रेशिंग और देसी मिज़ाज का है। हमने इसमें पारंपरिक मगही रंग के साथ-साथ आधुनिक डांस और कोरियोग्राफी का बेहतरीन तालमेल बिठाया गया है। एक्टर उड़ानबाज़ राजा के साथ हमारी केमिस्ट्री बहुत ही खूबसूरत दिख रही है।’

सोनम यादव का नया मगही लोकगीत ‘बिजली के तार पातर भतार’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज़, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

माही श्रीवास्तव के दिलकश अदाओं से भरपूर रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस गाने में पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह अपनी सुरीली आवाज में ऐसा शमां बाँधा है कि लोगों का तन बदन झूमने लगा है। इस गाने का ऑडियो जितना मधुर और कर्णप्रिय है,  इसका वीडियो उतना ही मनमोहनक है। इस गाने के वीडियो में गुलाबी रंग का साड़ी ब्लाउज पहने माही श्रीवास्तव कातिल अदाओं से चक्कू छुरिया चलाकर लोगों को दिलों को घायल कर रही हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने हसबैंड से कुछ चीज बाजार से खरीद कर लाने के लिए कह रही हैं, जबकि उनका हसबैंड बाजार जाने के लिए आना कानी कर रहा है। इस पर वह उसे मनाते हुए कह रही हैं कि….

‘नई नोहर बानी अभी जे कनिया, जाइ के मन नाही करे दुकनिया, गरम ना ठंडा एकदम ताजा रहिहा, राजा हमर राजा रहिहा, पिये वाला माजा रहिहा…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने मनमोहक अदा से बिजली गिरा रही है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मैं इस सांग में काम करके बहुत हैप्पी हूं। क्योंकि यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जोकि मेरे दिल के बहुत ही करीब है। इस सांग में परफॉर्म करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को इतना प्यारा गाना बनाने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं और ऑडियंस को शुक्रिया कहती हूं।’

वहीं शिवानी सिंह ने कहा कि ‘यह गाना गाने में मुझे एक अलग ही आनंद आया था। इतना प्यारा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक यू और इस गाने को पसंद करने के लिए ऑडियंस को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी वर्ल्ड की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और फेमस सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर फुल टू धमाल मचाने के लिए नया भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ लेकर संगीतप्रेमियों के बीच में हाजिर हुई हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। वहीं इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव अपनी सुरीले स्वर में गाकर ऑडियंस का मन मोह रही हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ब्लू कलर लहँगा और सिल्वर कलर की चोली पहने महफ़िल में कहर ढा रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है। यह लोकगीत देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है।

इस भोजपुरी लोकगीत में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने हैंडसम हसबैंड की कद-काठी देखकर बहुत खुश है। वह अपनी से सहेलियों से अपने हसबैंड की तारीफ करते हुए कहती है कि…

‘धप धप गोर जईसे दुधवा के छलिया लागे, बाँधे पगड़िया रंगदरिया वाला चलिया लागे, सखी रे सखी हमर पियवा बवलिया लागे, सखी रे सखी हमर पियवा बवलिया लागे…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कयामत ढाने वाला जलवा बिखेरा है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि  ‘मुझे इस बात की ज्यादा खुशी है कि मुझे भोजपुरी की नंबर वन म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हमेशा अलग-अलग तरह के भोजपुरी लोकगीत में काम करने का मौका मिलता है, सभी गाने कहीं न कहीं घर-परिवार और भोजपुरी परिवेश से जुड़े होते हैं। उन गीतों को संगीतप्रेमियों के बीच खूब देखा और सुना जाता है। इस गाने की शूटिंग करते समय हमने खूब इंज्वाय किया था। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है और भोजपुरी सिने जगत में एक खास नेम फेम मिला है। इसके लिए इस म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूं और उनका आभार व्यक्त करती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज