काजल यादव बनी कनिया माई, वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का सेकंड एपिसोड ‘जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी’ पर हुआ रिलीज

सामाजिक कुरीति एवं कुप्रथा पर आधारित भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का सेकंड एपिसोड ‘जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल यादव के शानदार अभिनय से सजी महिला प्रधान  इस वेब सीरीज का एक के बाद एक एपिसोड हर शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। केंद्रीय भूमिका में काजल यादव इस वेब सीरीज के अलग-अलग एपिसोड में कई शेड्स में नजर आने वाली हैं। साथ ही निगेटिव भूमिका में विनीत विशाल काफी अलग दिखने वाले हैं।

गौरतलब है कि फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘जेपी स्टार पिक्चर्स’ जहाँ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान देते हुए कई बड़े स्टार के साथ भोजपुरी फिल्मों में निर्माण में सक्रिय है, वहीं एक से बढ़कर एक मधुर म्यूजिकल वीडियो अल्बम सांग का भी निर्माण किया है। इसके अलावा अब यह प्रोडक्शन हाउस भोजपुरी वेब सीरीज के निर्माण में सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के प्रोड्यूसर उमा शंकर प्रसाद ने भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का निर्माण किया है, जिसका सेकंड एपिसोड बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसमें कुरीति व कुप्रथा का मार्मिक चित्रण किया गया है।

भोजपुरी वेब सिरीज ‘हमार कनिया माई’ में दिखाया गया है कि अदाकारा काजल यादव की शादी एक अबोध बालक के साथ कर दी गई है। यह एक अनोखे विषय पर बनाई गई वेब सीरीज है, जो दर्शकों को जागरूक करने व संदेश देने का कार्य करेगी।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिने जगत में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फ़िल्म देने में अपना अहम योगदान दे रही जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ के निर्माता उमा शंकर प्रसाद हैं। निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। कथा-पटकथा व संवाद शशि रंजन द्विवेदी ने लिखा है। छायांकन इमरान के, संकलन संतोष आर्या, पार्श्व संगीत पवन मुरादपुरी व अविनाश का है। लाइन प्रोड्यूसर राकेश तिवारी, प्रोडक्शन कन्ट्रोलर मोतीराम हैं।

कला विनोद कुमार यादव व दिनेश कुमार यादव, कॉस्टयूम विद्या-विष्णु का है। प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। कलाकार काजल यादव, विनीत विशाल, शौर्य पाठक, करण सोलंकी, उधारी बाबू, बबिता सिंह, निशा तिवारी, राजू बाबा, अमित शर्मा, साहिल शेख, नम्रता कुमारी और अन्य हैं।

काजल यादव बनी कनिया माई, वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का सेकंड एपिसोड ‘जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी’ पर हुआ रिलीज

प्रभुराज यू इंटरटेनमेन्ट प्रस्तुत मनन तिवारी, हैप्पी की भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

हमेशा बेहतरीन और संपूर्ण पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच लाने वाले एक्टर मनन तिवारी एक बार फिर बहुत ही शानदार व अश्लीलता से कोसो दूर साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का संगीतमय मुहूर्त मुंबई में किया गया है।

फिल्म के मुहूर्त के समय फिल्म के निर्माता, निर्देशक, गीतकार, हीरो, हीरोइन सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। फिल्म के मुहर्त का गीत फेमस सिंगर मनोज मिश्रा की मधुर आवाज में किया गया, जिसे संगीतबद्ध किया सच्चिदानंद कवच ने और रिकॉर्ड किया म्यूजिक रिकॉर्डिस्ट राकेश शर्मा ने।

गौरतलब है कि भोजपुरी दर्शकों को साफ-सुथरी पारिवारिक फ़िल्म बनाने के लिए आगे आई ‘प्रभुराज यू इंटरटेनमेन्ट’ बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ की मेकिंग भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फ़िल्म की शूटिंग फरवरी माह से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के विभिन्न लोकेशन पर किया जाएगा। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मनन तिवारी, आशीष खाम्बे ‘हैप्पी’ नजर आने वाले हैं। उनकी जोड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है।

इस फिल्म के निर्देशक विशाल बुराडे हैं। फिल्म के निर्माता मानवेन्द्र तिवारी, सह-निर्माता विश्वेश्वर साहनी, आशुतोष त्रिपाठी हैं। इस फिल्म के लेखक-गीतकार-संगीतकार सच्चिदानंद ‘कवच’ हैं। सिंगर आलोक कुमार, मनोज मिश्रा, पामेला जैन, खुशबू जैन, प्रियंका सिंह, संजय महतो हैं। छायांकन दया शंकर सिंह, मारधाड़ सुयोग आर. रिजाल, कला अशोक विश्वकर्मा का है। मुख्य कलाकार मनन तिवारी, आशीष खाम्बे ‘हैप्पी’, ग्लोरी मोहन्ता,  के के गोस्वामी, राजेश तोमर, बी.एन. तिवादी, प्रिया पांडेय, बीना पाण्डेय, दुर्गेश शुक्ला, रामाश्रय यादव इत्यादि हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों का चयन जारी है।

प्रभुराज यू इंटरटेनमेन्ट प्रस्तुत मनन तिवारी, हैप्पी की भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ का संगीतमय मुहूर्त संपन्न