जदयू दिल्ली प्रदेश कार्यालय में महासदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ,एक सप्ताह में 5 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव, राहुल मिश्रा को प्रधान महासचिव,अनिल झा प्रदेश अध्यक्ष,पूर्वांचल मोर्चा व  युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर किये गए नियुक्त

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आज महा सदस्यता अभियान की  भव्य शुरुआत की गई। उक्त मौके पर जंतर मंतर स्थित जदयू प्रधान कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5 लाख नए सदस्य को जोड़ने के लक्ष्य के साथ तमाम कार्यकर्तों को संकल्पित करवाया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लगभग 500 नए लोगों ने देश के प्रसिद्ध नेता, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी के विचारों, सिद्धांतों और विकासवादी सोच से प्रेरित होकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

महा सदस्यता अभियान के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में पाँच नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। जिसमें :-

*     राहुल कुमार को प्रधान महासचिव,

*      सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव,

*      ब्रज किशोर को युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष,

*      अनिल कुमार झा को पूर्वांचल मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, तथा

*      दिग्विजय सिंह चौहान को आईटी सेल का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) नीतीश कुमार जी के विचारों और नीतियों से प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा दिल्ली में जदयू को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सर्वेश कश्यप

प्रदेश महासचिव

जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश

संपर्क : 9355414142

जदयू दिल्ली प्रदेश कार्यालय में महासदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ,एक सप्ताह में 5 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज की सुरीली आवाज से श्रोताओं को मन मोह लेती हैं। तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हर स्वैग में संगीप्रेमियों का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी में आया बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है। इस गाने को पिक्चराइजेशन काफी रिच और महँगे क्लब में किया गया है, जोकि भोजपुरी गानों की मेकिंग के लिए बहुत बड़ी बात है।

इसके वीडियो में दिखाया है कि माही श्रीवास्तव लेदर की जैकेट और हाफ पैंट पहने किसी क्लब में जाती हैं, जहाँ पर हॉट लुक में बहुत लड़कियां नकाब पहने इतराते हुए नजर आ रही है। डिस्को म्यूजिक पर माही श्रीवास्तव  ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि…

‘केतनो डेरवइबा राजा केतनो धमकइबा हो, आइब ना बात में केतनो फुलाइबा हो, रहे वाली नइखे तोहसे डर के पिया, जदि चाही ले भलाई अपना घर के पिया, त दिलवा में रखिहा मेहर के पिया, न त मरि जाइब कुछ करिके पिया, त दिलवा में रखिहा मेहर के पिया…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने अलग अंदाज में गाया है।  एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने वेस्टर्न और इंडियन लुक में अपनी कातिल अदाओं का जलवा बिखेरा है। डायरेक्शन टीम रावये फिल्म्स, डांसर्स लुक मनीषा टांक, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू का है। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, असिस्टेंट डायरेक्टर रवि थापा, रजत वैद और रितिका बीटीएस और स्टिल फोटोग्राफर सौरव हैं। लोकेशन एच एल वी फिल्म सिटी, कॉस्ट्यूम रजत मनचंदा का है।

इस गीत को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘जब ये सांग गाने के लिए मेरे पास आया तो इस गाने का बोल सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने झट हाँ कह दिया। अब ये सांग ऑडियंस के बीच आ गया है और सभी लोग इसे अपना प्यार दे रहे हैं, इसके लिए सभी को दिल से थैंक्यू, साथ ही रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल धन्यवाद!’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत मनोरंजन से भरपूर है। इसमें मेरा काफी लुक और तेवर एकदम अलग है। इस बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और सभी ऑडियंस को भी धन्यवाद देती हूँ।’

   

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

प्रिया सिन्हा, करिश्मा कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत ‘धरा ना पातर कमर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

खूबसूरत अदाकारा प्रिया सिन्हा ने जब से वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के जरिये भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण किया है तब से एक से बढ़कर एक हिट गानों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। वह अपनी खूबसूरती और मनमोहक नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर करिश्मा कक्कड़ के साथ मजेदार नया भोजपुरी लोकगीत ‘धरा ना पातर कमर’ लेकर आई हैं। इस लोकगीत को अपनी सुरीली आवाज में गाकर करिश्मा कक्कड़ ने संगीतप्रेमियों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के जरिये जहाँ करिश्मा कक्कड़ मधुर स्वर ये सांग गाकर सबका दिल जीत रही है तो वहीं इस सांग के वीडियो में अदाकारा प्रिया सिन्हा अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि प्रिया सिन्हा अपने हसबैंड से प्यार करती है मगर उसका पति शर्मीले स्वभाव का है। वह अपने पति को प्यार करने के लिए उकसाते हुए कहती है कि…

‘देही में फुर्ती बढ़ जाई, चेहरा पे नूरानी चढ़ जाई, तू मोटइबा राजा जी, धरा धरा, धरा धरा ना पातर कमर, अमर हो जइबा ए राजा जी, धरा धरा ना पातर कमर, अमर हो जइबा ए राजा जी…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘धरा ना पातर कमर’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर रौनक शाह, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस भोजपुरी लोकगीत को लेकर एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी एक ऐसी म्यूजिक कंपनी है, जो हमेशा अच्छे से अच्छे गानों की मेकिंग करती है। जिससे मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग्स करने को मिलता है। यह गाना करने मुझे बहुत अच्छा इसलिए लगा है, क्योंकि ये सांग मनोरंजन से भरपूर है। इस गाने को आडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने को प्यार देने वाले सभी ऑडियंस व फैंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि ‘ये सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। ये गाना गाकर दिल से मुझे बहुत अच्छा लगा। इतना बढ़िया गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल धन्यवाद देती हूं। मैं श्रोताओं से यही निहोरा करती हूं कि आप लोग हमेशा ऐसे ही प्यार आशीर्वाद मुझपे बनाये रखें।’

रत्नाकर कुमार, प्रिया सिन्हा, करिश्मा कक्कड़ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी गाना ‘धरा ना पातर कमर’

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की हिट जोड़ी में भोजपुरी गाना ‘मेहरी से लड़बा’ ने पार किया सात मिलियन व्यूज

भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड हासिल करके माही श्रीवास्तव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मुकम्मल स्थान बना लिया है। वहीं नित नये भोजपुरी गानों से वह अपने फैंस एवं ऑडियंस का दिल लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में आया भोजपुरी गाना ‘मेहरी से लड़बा’ ने सात मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। फेमस सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से भरपूर ये भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे इतना प्यार मिला है कि ये सांग देखते ही देखते 7 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है। पति-पत्नी के बीच प्यार और प्यार भरी तकरार से भरपूर यह लोकगीत ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में जहाँ सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज का जादू चल रहा है। तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इंडियन लुक में अपनी कातिल अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं। इस गाने को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इस भोजपुरी लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति अक्सर उससे झगड़ा व लड़ाई करते रहता है, जिसको समझाते हुए माही श्रीवास्तव कहती हैं कि…

‘बाते बाते में करेला हल्ला, देखि देखि हंसे टोला मोहल्ला, बोला ना तू कहिया सुधरबा हो कहिया सुधरबा, जब मेहरी अपना तू लड़बा, बलम प्यार केकरा से करबा…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘मेहरी से लड़बा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग हसबैंड और वाइफ के बीच मीठी नोंक-झोंक पर आधारित है। यह एक सिचुएशनल भोजपुरी गाना है। अलग कॉन्सेप्ट के इस सांग में काम करके दिल खुश हो गया था। इस गाने को सात मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना साफ-सुथरा और बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू।’

वहीं सिंगर गोल्डी यादव खुश होकर कहती हैं कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि मेरी आवाज में गाया हुआ ये गाना साथ मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। इसके लिए सभी श्रोताओं को दिल से थैंक्यू और रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल से धन्यवाद!’

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी से लड़बा’ ने पार किया सात मिलियन व्यूज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर

Harish Singh Negi – An Inspiring Journey From Struggles To Success

Rudraprayag, Uttarakhand (Gwans Village): Harish Singh Negi, originally from Gwans village in Rudraprayag district, has today established himself as a successful Head Chef in the hotel industry. Born into a financially weak family, Harish spent his childhood working hard and supporting his family through small labor tasks in the village.

After completing his 12th standard, Harish moved into the hotel industry in search of employment. He began his career by washing utensils in a hotel. However, his dedication, passion for cooking, and continuous learning helped him grow step by step. With time, he mastered culinary skills and eventually achieved the prestigious position of Head Chef.

Harish credits his success to his father, Mr. Shur Singh Negi, a hardworking farmer who supported his family despite financial struggles. His mother, Mrs. Vimla Devi, a homemaker, always motivated him—waking up at 4 AM every day to prepare tea for him during his school days so that he could study with focus and aim high. Harish also acknowledges his sister for guiding him throughout his journey.

Harish initially dreamed of joining the Indian Army, but when his selection didn’t happen, he chose to build his career in the hotel industry. He completed his intermediate education from Government Inter College GhimtolI, Rudraprayag, and is currently working in a reputed hotel in Pune.

He shares—

“Whatever I am today is because of the blessings, guidance, and support of my parents and teachers. Their faith in me has helped me reach this position.”

Today, Harish Singh Negi has carved his own identity through hard work and determination. He has also trained many young boys in hotel management and has become an inspiration for many aspiring chefs.

Harish Singh Negi – An Inspiring Journey From Struggles To Success

Ravi Chaudary – मेहनत, समर्पण और गुरु-आशीर्वाद से उभरता एक प्रेरक व्यक्तित्व

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: Ravi Chaudary, PFN Hub के संस्थापक, आज फिटनेस जगत में अपनी ईमानदारी, लगन और गुणवत्ता-युक्त सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण नाम बन चुके हैं।

रवि चौधरी बताते हैं कि उनके कुल गुरु विश्वप्रसिद्ध देवराहा बाबा हैं, और वे देवराहा बाबा के सच्चे भक्त हैं।

गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को ही वे अपनी पूरी सफलता का आधार मानते हैं।

रवि चौधरी कहते हैं कि “गुरु का सान्निध्य और उनके आशीर्वाद ने ही मुझे जीवन में सही दिशा, शक्ति और संकल्प प्रदान किया।”

उनकी कड़ी मेहनत और गुरु-आशीर्वाद ने PFN Hub को प्रतिष्ठित “भारत गौरव सम्मान” दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ravi Chaudary का विश्वास है —

“जब संकल्प दृढ़ हो, नीयत पवित्र हो और कुल गुरु का आशीर्वाद साथ हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती।”

आज Ravi Chaudary अपने समर्पण, आध्यात्मिक जुड़ाव और निरंतर प्रयासों के कारण युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Ravi Chaudary – मेहनत, समर्पण और गुरु-आशीर्वाद से उभरता एक प्रेरक व्यक्तित्व

Apna Amitabh Set To Release In Theatres On 12th December 2025, Showcasing A Powerful Social Drama

MUMBAI — Apna Amitabh is hitting theatres on 12th December 2025. And no, this is not about superstar Amitabh Bachchan himself—but about the much-awaited Hindi social drama film Apna Amitabh, all set for a nationwide theatrical release on the same date.

The classic entertainment social-drama, written and directed by Ajay Anand and creatively produced by Vikas Sharma, explores the deep-rooted struggles of life in Indian villages and small towns. The film highlights the journey of a young boy—son of a sanitation worker—who bravely confronts the challenges thrown at him by his village, neighbours, and local community. Despite constant opposition and pressure, especially from upper-caste individuals, he rises above discrimination and eventually becomes a symbol of inspiration and hope.

Produced by Vikas Sharma, Raghvendra, and co-producer Ramesh Sharma, Apna Amitabh throws light on the pervasive caste system and societal discrimination. The film powerfully portrays how even a child from a marginalized background can grow, evolve, and showcase his talent on equal footing—challenging long-standing norms.

At the heart of the story is Vijay, a young boy and ardent admirer of Amitabh Bachchan. His daily routine—from the way he sits, stands, walks, and even turns—reflects the superstar’s iconic style. Though people often mock him for this resemblance, Vijay turns their teasing into motivation. What unfolds next is a journey only Apna Amitabh can reveal when it releases on the 12th of December.

The film features a powerful ensemble cast including Vijay Rawal, Anjali Mishra, Jay Thakkar, Hemant Mohar, Mukesh Bhatt, Vachan Pachera, Sharad Sonu, Suruchi Verma, Hanuman Gudshaa, Jitendra Singh, Amit Ghosh, Shilpi Kukareti, Vinay Ambast, Jyoti Singh, and Anupam Shyam.

The technical crew includes:

Editor: Chetan V. Tanna

Cinematographer: Shambhu Sharma

Music: Rajesh Jha

Background Score: Bhupesh Sharma

Post Production In-charge: Ahika Mishra

The film’s songs are written by Ajay Anand and sung by Bollywood playback singer Shahid Mallya.

Apna Amitabh promises to be a compelling, emotional, and socially relevant cinematic experience—ready to make a strong impact on audiences when it releases on 12th December 2025.

Apna Amitabh Set To Release In Theatres On 12th December 2025, Showcasing A Powerful Social Drama

हरीश सिंह नेगी – संघर्ष से सफलता तक का प्रेरक सफर

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड (ग्वांस गाँव): हरीश सिंह नेगी, जो मूल रूप से उत्तराखंड के जिला रुद्रप्रयाग के ग्वांस गाँव से हैं, आज होटल इंडस्ट्री में एक सफल हेड शेफ के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। गरीब परिवार में जन्मे हरीश ने बचपन से ही कड़ी मेहनत, तपस्या और जिम्मेदारियों के साथ अपना जीवन बिताया। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

शुरुआत में हरीश अपने गाँव में घर-घर जाकर लेबर का काम करते थे। 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने रोजगार की तलाश में होटल लाइन जॉइन की। पहले होटल में उन्होंने बर्तन धोने का काम किया, पर धीरे-धीरे अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने कुकिंग सीखी और एक समय आया जब वह शेफ बने। कुशलता, अनुभव और अनथक मेहनत के दम पर आज वह हेड शेफ के पद पर कार्यरत हैं।

हरीश बताते हैं कि उनके पिता श्री शूर सिंह नेगी, जो एक किसान हैं, ने बेहद कठिन परिस्थितियों में भी परिवार और बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा। उनकी मां श्रीमती विमला देवी, जो एक गृहिणी हैं, पढ़ी-लिखी न होने के बावजूद हर रोज सुबह 4 बजे उठकर हरीश की पढ़ाई के लिए चाय बनाती थीं ताकि वह जीवन में आगे बढ़ सकें। हरीश अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और बहन के मार्गदर्शन को देते हैं।

हरीश का सपना इंडियन आर्मी में जाने का था, लेकिन चयन न होने के बाद उन्होंने होटल उद्योग को अपना करियर बनाया। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली, रुद्रप्रयाग से पूरी की और वर्तमान में पुणे के एक प्रतिष्ठित होटल में नौकरी कर रहे हैं।

वह कहते हैं

“आज मैं जो भी हूं, अपने माता-पिता, गुरुओं और उनकी दी हुई सीख की वजह से हूं। उनके आशीर्वाद ने ही मुझे यहाँ तक पहुँचाया है।”

हरीश सिंह नेगी आज न केवल सफल शेफ हैं, बल्कि कई युवाओं को होटल लाइन में ट्रेन कर चुके हैं। उनकी मेहनत, सकारात्मक सोच और संघर्ष की कहानी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

  

हरीश सिंह नेगी – संघर्ष से सफलता तक का प्रेरक सफर

Ravi Chaudary – मेहनत, समर्पण और गुरु-आशीर्वाद से उभरता एक प्रेरक व्यक्तित्व

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: Ravi Chaudary, PFN Hub के संस्थापक, आज फिटनेस जगत में अपनी ईमानदारी, लगन और गुणवत्ता-युक्त सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण नाम बन चुके हैं।

रवि चौधरी बताते हैं कि उनके कुल गुरु विश्वप्रसिद्ध देवराहा बाबा हैं, और वे देवराहा बाबा के सच्चे भक्त हैं।

गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को ही वे अपनी पूरी सफलता का आधार मानते हैं।

रवि चौधरी कहते हैं कि “गुरु का सान्निध्य और उनके आशीर्वाद ने ही मुझे जीवन में सही दिशा, शक्ति और संकल्प प्रदान किया।”

उनकी कड़ी मेहनत और गुरु-आशीर्वाद ने PFN Hub को प्रतिष्ठित “भारत गौरव सम्मान” दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ravi Chaudary का विश्वास है —

“जब संकल्प दृढ़ हो, नीयत पवित्र हो और कुल गुरु का आशीर्वाद साथ हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती।”

आज Ravi Chaudary अपने समर्पण, आध्यात्मिक जुड़ाव और निरंतर प्रयासों के कारण युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Ravi Chaudary – मेहनत, समर्पण और गुरु-आशीर्वाद से उभरता एक प्रेरक व्यक्तित्व

१२ दिसम्बर को थियेटर में आ रहे हैं “अपना अमिताभ”

जी हां ll चौंकिए मत हम सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बात नहीं कर रहे हैं l हम बात कर रहे फिल्म अपना अमिताभ के विषय में जो १२ दिसंबर को थिएटर में प्रदर्शित होने जा रही है l

क्लासिक एंटरटेनमेंट कृत हिन्दी सोशल ड्रामा फिल्म “अपना अमिताभ” आगामी १२ दिसम्बर, २०२५ से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। लेखक एवं निर्देशक अजय आनंद*,  क्रिएटिव एवं फिल्म निर्माता विकास शर्मा की यह प्रेरक फिल्म गांवों और कस्बों के किशोरों के जीवन संघर्ष पर फोकस करती है। एक सफाईकर्मी का होनहार लड़का किस तरह अपने गाँव आस पड़ोस तथा स्थानीय लोगों के उलाहना और ताने विरोध को सीने से लगाए अपनी स्थिति सुदृढ़ करता है और एक दिन वही उनका आदर्श व प्रेरणास्रोत बन जाता है। *हिन्दी फिल्म”अपना अमिताभ”*की पाठकथा और संबाद  देखने सुनने लायक है। निर्माता *विकास शर्मा व राघवेन्द्र के०,*को- प्रोड्यूसर रमेश शर्मा, की यह फिल्म गांवों में व्याप्त जाति प्रथा और ऊॅंच नीच वाली कुव्यवस्था पर विरोध दर्ज करती है, एक ऐसे नये प्रगतिशील समाज की वकालत करती है जहां निचले पायदान पर क्रियाशील व्यक्ति का बेटा भी आपकी बराबरी में अपनी प्रतिभा निखार सके।

विजय नाम का एक लड़का इस फिल्म का नायक है और फिल्मों का शौकीन है। वह अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन है। उसकी दिनचर्या में अमिताभ बच्चन की फिल्मी स्टाइल शुमार होती जाती है। उठना बैठना, चलना फिरना सब अमिताभ शैली में होने लगता है। उसकी यही चपलता लोगों को खलती है और तरह तरह की बातें उसे सुनने को मिलती हैं। विजय इस उलाहना को हथियार बना लेता है। फिर जो होता है – अपना अमिताभ बतायेगा।

१२ दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं : विजय रावल, अंजलि मिश्रा, जय ठक्कर, हेमंत महाउर, मुकेश भट, बच्चन पचेरा, शरत सोनू, सुरुचि वर्मा, हनुमान गुदसा, जीतेन्द्र सिंह, अमित घोष, शिल्पी कुकराती, विनय अम्बष्ट, ज्योत सिंह और अनुपम श्याम।  एडिटर चैतन्य वी. तन्ना, सिनेमैटोग्राफर शम्भु शर्मा, बैकग्राउंड स्कोर भूपेश शर्मा और संगीत निर्देशन राजेश झा का है। अजय आनंद द्वारा लिखे गाने को स्वर दिया है शहीद माल्या ने l

१२ दिसम्बर को थियेटर में आ रहे हैं “अपना अमिताभ”